फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांच दिन स्कूल और बैंक बंद रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अगले सप्ताह त्योहारों के चलते बैंक और स्कूल पांच बंद रहेंगे। इसलिए बैंकिंग से संबंधी जरूरी काम समय से निपटा लें। बैंक से जुड़े जरूरी काम हो तो उसे आज तक निपटा लें। अगले सप्ताह बैंकों में मात्र दो दिन ही कामकाज होंगे। पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते बैंकिंग संबंधित काम नहीं हो पाएंगे। अक्तूबर में त्योहारी महीना होने के कारण कई दिन अवकाश है।
विज्ञापन

बैंक में 19 अक्तूबर को रविवार, 20 को दिवाली, 22 को गोवर्धन पूजा, 23 को भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती, 25 को महीने का चौथा शनिवार और 26 को रविवार का अवकाश रहेगा। जिसके चलते 21 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को ही बैंक में कामकाज होगा। बंदी में नकद जमा-भुगतान, केवाईसी, चेक निस्तारण और एफडी-आरडी संबंधित काम नहीं हो पाएंगे। इसलिए 18 अक्तूबर तक बैंक संबंधी सभी काम निपटा लें।
इनसेट
अधिकारी एटीएम में कैश भरने का कर रहे दावा
त्योहारी सीजन के चलते एटीएम में कैश भरने का दावा बैंकों के अधिकारी कर रहे हैं। बैंक बंद होने से निकासी और जमा का सारा भार एटीएम पर ही आ जाता है। ऐसी स्थिति में बैंक अधिकारियों ने एटीएम में रकम डालने वाली एजेंसियों को त्योहारी सीजन में रकम पूरा रखने को कहा है, ताकि कैश को लेकर ग्राहकों को परेशानी न हो। बीएसए संतोष उपाध्याय ने कहा कि स्कूल ़19 से लेकर 23 अक्तूबर तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

.............
अस्पतालों में अलर्ट मोड पर रहेंगे डॉक्टर
सीएमओ डॉ राहुल सिंह ने बताया कि जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। ओपीडी केवल रविवार को बंद रहेगी। सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी को इसको लेकर अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह से जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में रविवार को ओपीडी बंद रहेगी। अन्य दिन रोज की तरह ओपीडी खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें