फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के रानीपुर सुल्तानीपुर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर स्कूल से लौट रही इंटर की छात्रा सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र दरारी गांव की निवासी अंजलि 17 पुत्री रामकेश चौहान सुबह पास के गांव अब्बूपुर में स्थित इंटर कालेज में साइकिल से पढ़ने गई थी। दोपहर में स्कूल से लौट रही थी। वह ज्योंही रानीपुर सुल्तानीपुर मार्ग पर आई तभी सुल्तानीपुर की तरफ से आ रहे फल लदे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और उसके परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन फानन में जिला मुख्यालय पर एक अस्पताल मेें ले गये। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें