फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहन से भिड़ी क्वालिस, तीन जख्मी

Thu, 09 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त क्वालिस
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित एक स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों  को वापस ले जा रही स्कूल वाहन की चार पहिया वाहन (क्वालिस) से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए। साथ ही स्कूल वाहन के चालक और अंदर  बैठे एक छात्र का सिर फट गया, साथ ही शिक्षिका को भी गंभीर चोटें  आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया। इस दौरान लगभग आधा घंटा तक जाम लगा रहा।
   मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के पब्लिक माडर्न  स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली वाहन से बच्चे वापस घर भेजा जा रहा था।  इस दौरान कस्बा में ही मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ मार्ग पर हीरो होंडा वाहन  एजेंसी के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक क्वालिस गाडी़ के सामने अचानक दो बच्चे आ गए जिन्हें बचाने के लिए क्वालिस चालक ने जोर से ब्रेक लगा दिया।

    अचानक ब्रेक लगाने से क्वालिस अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ दूसरी पटरी पर  चली गयी इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे स्कूल की गाडी़ से जोरदार टक्कर हो गई। स्कूल के पिकअप वाहन में एक दर्जन बच्चे बैठे थे लेकिन संयोग अच्छा था  कि एक दो को छोड़कर सभी छात्र सही सलामत रहे। स्कूली वाहन में बैठे कक्षा  दो के छात्र सुधांशु यादव पुत्र हरिनारायन यादव के अलावा चालक वैश अहमद को  सिर और कमर में चोटें आईं। अध्यापिका प्रियंका दूबे भी गंभीर रूप से घायल हो गई। 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें