फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजन, पहुंची पुलिस। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
मऊ। महिला जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूता की बुधवार को मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने संबंधित महिला डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी मंजीत गौतम ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उनकी पत्नी निशा को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों की ओर से उचित उपचार नहीं दिया गया। परिजनों के अनुसार, प्रसूता की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय रहते प्रभावी उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी स्थिति गंभीर होती चली गई। आरोप है कि प्रसव से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतका के जेठ एवं पीआरडी जवान प्रमोद ने बताया कि संबंधित डॉक्टर के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें