फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार ,फर्जी खतौनी लगा ले ली है मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में फर्जी खतौनी लगाकर एक प्रबंधक ने मान्यता ले ली। इसके साथ ही उसने उसी मान्यता पर खतौनी लगाकर विधायक निधि भी ले ली। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में इटौरा गांव निवासी रामधनी चौहान की ओर से दायर वाद की सुनवाई करते हुए अदालत के आदेश पर आरोपी स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध धोखाधडी की धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। प्रबंधक पर आरोप है कि उसने साल 2012 में फर्जी खतौनी लगाकर शिक्षण सेवा संस्थान की मान्यता ले ली इसके बाद वर्ष 2013 में दो किश्तों में एक लाख रुपये विधायक निधि से ले लिया लेकिन विद्यालय में कोई निर्माण नहीं कराया।
स्कूल प्रबंधक जितेंद्र चौहान पर मान्यता लेने के लिए शिक्षा विभाग ही विधायक और ग्रम्य विकास को भी धोखा दिया। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के जून 2019 के अनुपालन में रानीपुर थाने की पुलिस ने आरोपी स्कूल प्रबंधक जितेंद्र चौहान निवासी इटौरा के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ विनोद कुमार सोनकर का कहना है कि स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध धोखाधड़ी के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें