फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नया शिक्षा सत्र शुरू होने में 13 दिन शेष हैं। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए शासन की तरफ से बजट जारी किया गया है। इस बजट से ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है।
जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.28 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। गत वर्ष लगभग 32 हजार नए नामांकन किए गए थे। गत वर्ष से अधिक नामांकन कराने के लिए विभाग की तरफ से कार्ययोजना बनाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत होगी। पहले ही दिन से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी इसकी शुरुआत करेंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को 2500 रुपये का बजट जारी किया गया है।
यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। दूसरा चरण एक जुलाई से प्रारंभ होकर 15 जुलाई तक चलेगा। तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रवेश दिलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीएमओ और बीएसए को दी गई है।
इसी तरह छह वर्ष तक के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बीएसए को दी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर का कहना है कि स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें