फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन आज से

Sat, 01 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह की शुरूआत एक अगस्त शनिवार से हो रही है इस दिन से हर शिवालयों और देवालयों में हर हर महादेव की गूंजेगा।
विज्ञापन



इसके मद्देनजर शुक्रवार को जिले के हर मंदिरों और शिवालयों पर साफ-सफाई की गई साथ ही मंदिरों को सजाया भी गया। शनिवार को कई जगहों से कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। मधुबन तहसील क्षेत्र के पांती शिवमंदिर भी आस्था का केंद्र है। सावन के महीने में यहां भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं।


शुक्रवार को नगर क्षेत्र के सहादतपुरा, बालनिकेतन, कतुआपुरा पश्चिम और पूरब, निजामुद्दनपुरा, भीटी, मुंशीपुरा, पुलिस लाइन, बकवल, कोपागंज, मधुबन आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में साफ सफाई पूरे दिन चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवालयों में भोलेनाथ का भव्य शृंगार भी हुआ। शहर स्थित शीतला माता धाम परिसर में मौजूद भोलेनाथ की विशालकाय प्रतिमा को भी साफ किया गया। शनिवार को सावन के पहले दिन बाबा के चरणों में जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में लोग गाजीपुर से जल लेने के लिए शुक्रवार रात ही निकल गए। सावन के पहले दिन सुरक्षा के मद्देनजर चाक चौबंद व्यवस्था रही। मंदिरों पर पुरुष के अलावा महिला कांस्टेबलों को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें