फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित में तमसा पर पुल बनवाएं

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के बंदीघाट गांव के पास नांव दुर्घटना के बाद पुल निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। बंदी घाट गांव के ग्रामीणों ने तमसा पर स्थायी पुल निर्माण की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। कहा जनहित में इसे बनाया जाना बेहद जरूरी है। अगर यहां पुल होता तो सोमवार को नाव हादसे में एक छात्र की जान न जाती। गांव की प्रधान रफत बानो के प्रतिनिधि गिलमान अहमद और कालेज संचालक सपा नेता अम्मान अहमद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने एसडीएम को पुल निर्माण संबंधित मांग पत्र सौंपा और कार्रवाई किए जाने की मांग की। बताया कि मुहम्मदबाद गोहना कस्बे से चार किलोमीटर दूर सरया और बंदी घाट गांव के बीच होकर बहने वाली टौंस नदी पर पुल निर्माण की मांग सालों से की जा रही है। लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों के आवागमन का साधन नाव ही है। सरया गांव में ही तहसील क्षेत्र का सर्वाधिक तीन हजार संख्या वाले एक कॉलेज में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र कालेज जाते हैं। इस दौरान मुशीर अहमद, आदिल, नदीम अहमद, कमरुज्जमा, फुरकान अहमद, फौजदार चौहान, सफीक अहमद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें