घोसी। कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ पर टेंपो में सवारियां बिठाने को लेकर दो चालकों में विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर एक टेंपो चालक ने अपने पांच छह साथियों के साथ दूसरे टेंपो चालक को मारा पीटा। इस बारे में शोधनपुर निवासी टेंपो चालक बृजाशंकर निषाद ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार शोधनपुर निवासी बृजाशंकर निषाद घोसी में अपने टेंपो में सवारी बैठा रहे थे। इसको लेकर दूसरे वाहन के राहुल निवासी कुड़ाहनी, बोझी से विवाद हो गया। आरोप लगाया कि 14 जुलाई को जब थानीदास मोड़ से सवारी बैठा कर प्रार्थी जब अमिला बाजार की तरफ बढ़ा, तभी सुनसान स्थान पर राहुल अपने 5-6 साथियों के साथ टेम्पो को रोक कर बाहर खींचकर लाठी डंडे, हाकी से मारपीट कर घायल कर दिया। यही नही पास के समान को भी लेते गए।बताया कि पुलिस ने उसी दिन सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद मऊ से एक्सरे भी कराया है। लेकिन अब तक एफआईआर नही हुई है। पीड़ित बृजाशंकर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल करा पीड़ित को छोड़ दिया।