फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य निकेतन हादसा : छात्रों की मौत पर कैंडल मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
वलीदपुर। दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट में मकान गिरने से बच्चों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। सोमवार देर शाम मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भदीड़ गांव में ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर मृत छात्रों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

मार्च में शामिल लोगों के हाथों में मोमबत्तियां और श्रद्धांजलि संबंधी तख्तियां थीं। प्रदर्शनकारियों ने हादसे पर दुख जताते हुए जर्जर और खतरनाक मकानों की तत्काल जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे भवनों की नियमित जांच करनी चाहिए और जहां भी खतरा हो, वहां समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
रामप्रताप यादव, अमरजीत कनौजिया और मनीष कनौजिया सहित लोगों ने हादसे के जिम्मेदार लोगों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल मार्च के अंत में लोगों ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें