फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घटने के एक दिन बाद फिर सरयू का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
दोहरीघाट। घटने के एक दिन बाद बुधवार को सरयू नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। बाढ़ का पानी तटवर्ती इलाकों में घुसने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नदी के जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन बुधवार को सरयू का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। नदी के जलस्तर पर नजर डाली जाए तो गौरीशंकर घाट पर बुधवार को नदी का जलस्तर 69.65 मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार को नदी का जलस्तर 69.60 मीटर था। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी अब खतरा के निशान से 69.90 मीटर से 25 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। नदी की तेज लहरें भारत माता मंदिर, श्मशान घाट, खाकी बाबा की कुटी पर सीधे टक्कर मार रही हैं। नदी के तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, रामनगर, बहादुरपुर, सरया, पतनई, गोधनी, बीबीपुर, ठाकुर गांव, ताहिरपुर, जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों को बाढ़ का पानी घुसने से फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें