फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिच्छवी के बाद अब सरयू यमुना एक्सप्रेस हुई निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लिच्छवी के बाद अब निरस्त हुई सरयू यमुना एक्सप्रेस
विज्ञापन

अब मऊ जंक्शन से चलने वाली बची नौ ट्रेेनें
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में पहले से कम संख्या में संचालित ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।ऐसे में ठंड तथा कोहरे के कारण इन ट्रेनों में अधिकांश ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मऊ जंक्शन से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन लिच्छवी एक्सप्रेस के बाद अब सरयु यमुना एक्सप्रेस का संचालन भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ठंड तथा कोहरे को देखते हुए अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयु यमूना एक्सप्रेस अलग अलग दिन निरस्त रहेगी। बताया कि अमृतसर से जयनगर जानी वाली अप सरयू यमुना एक्सप्रेस 18,20,22,24,25,27,29 तथा 31 दिसंबर को निरस्त रहेगी। वहीं 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 तथा 31 जनवरी 2021 दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार को पूर्ण रुप से निरस्त रहेगी। जबकि जयनगर से अमृतसर जानी वाली सरयुयमूना एक्सप्रेस 19,21,23,24,26,28,30 तथा 31 दिसंबर के अलावा 2,4,6,7,9,11,13,14,16,18,20,21,23,25,27,28 तथा 30 जनवरी तथा 1 फरवरी 2021 तक निरस्त रहेगी। इससे पहले मऊ रूट से संचालित हो रही महतत्वपूर्ण ट्रेन लिच्छवी एक्सप्रेस भी ठंड के चलते 18 दिसंबर से निरस्त हो जाएगा। ऐसे में इन दोनों ट्रेनों के संचालन निरस्त होने से संचालित 9 ट्रेनों की संख्या अब केवल सात हो जाएगी। जबकि दिल्ली रूट की दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें