फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घट रहा सरयू का जलस्तर, कटान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बा से होकर गुजरी सरयू नदी का जलस्तर जैसे-जैसे घट रहा है, वैसे-वैसे तटवर्ती इलाके के लोगों को कटान होने की चिंता सताने लगी है। 24 घंटे मेंं नदी के जलस्तर में 40 सेमी की कमी दर्ज की गई। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों से टकरा रही थी, इससे ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा बरकरार है। सरयू नदी का जलस्तर कम होने से तटवर्ती इलाकों के लोग राहत की सांस ले रहे हैं नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो शनिवार को गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर 70.20 मीटर रहा। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 70.60 मीटर था। 24 घंटे में सरयू नदी के जलस्तर में 40 सेंटीमीटर कमी आई है।
विज्ञापन

नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों से टकराने के चलते मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर अभी भी खतरा बना हुआ है। नदी के तटवर्ती इलाकों में पानी कम होने से किसान राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें