फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक मीटर बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। बरसात से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है । 24 घंटे में नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़ गया है। शुक्रवार को नदी के जलस्तर में एक मीटर की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को चार बजे तक सरयू नदी का जलस्तर 66:60 मीटर था। शुक्रवार को सायं चार बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 67.40 मीटर हो गया। नदी का ख़तरा बिंदु 69.90 मीटर है। नदी खतरा बिंदु से मात्र 250 सेमी नीचे बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद तटवर्ती इलाकों में लोग चिंतित हैं। तटवर्ती इलाके के लोगों का कहना है कि जिस हिसाब से जलस्तर बढ़ रहा है। नदी
जल्द ही खतरा बिंदु पार कर जाएगी।
सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी एक बार फिर चौकन्ना हो गए हैं। रामघाट शाही मस्जिद के पास नदी का दबाव बढ़ने से रामघाट का रेता नदी में कटकर विलीन हो रहा है। जबकि इस बार नदी ने सबसे ज्यादा रेत रामघाट पर छोड़ी था। लेकिन नदी का दबाव अब सीधे रामघाट पर दिख रहा है। इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान का कहना था कि पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हो रही भीषण बरसात से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें