मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार युवती का आरोप है कि बीते मंगलवार को मर्यादपुर बाजार में वह खरीदारी के लिए ऑटो से गई हुई थी। इसी दौरान शेखपुर रामपुर गांव निवासी जुबैद पुत्र समीउल्लाह गांव के समीप पहुंच गया। जहां ऑटो से उतरते ही युवक ने उसका दुपट्टा खींचा। उसने विरोध किया तो युवक ने मारपीट की। घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले का जांच पड़ताल कर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया।