बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सरकार से राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
ट्रेड यूनियन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संयोजक शिवमूरत गुप्ता के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। जिला मंत्री उषा यादव ने बताया कि मनरेगा मजदूरों की मजदूरी निश्चित है, लेकिन सरकार हमसे काम लेने के बाद भी हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक कोई कार्य नहीं करेंगे। कहा, काम के लिहाज से मानदेय कम मिलता है। उनके मानदेय में बढ़ोतरी कर उनको राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए।
इस मौके पर पूनम देवी, रंजना यादव, रीता, बंदना, सीमा, शीला, नीतू, सुमन मौर्य, शकुंतला देवी, बिंदू, अनुराधा, रेनू सिंह, रानी सिंह, शिवकुमारी, माया, अनीता, विनीता, सविता यादव, सीमा देवी, चंदा सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।