फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दीपदान दमक उठा सरयू तट

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के सरयू तट स्थित मातेश्वरी महाधाम परिसर में चल रही अश्वमेध यज्ञ के आठवें दिन पांच लाख दीपों से मां सरयू की भव्य आरती सदगुरु महाराज की देखरेख में हुआ। मंगलवार को सायंकाल सर्वप्रथम सदगुरु महाराज ने मंत्रोच्चार के बीच मां सरयू का विधिवत पूजन अर्चन करके आरती की। यज्ञ में शामिल असंख्य मातेश्वरी भक्तों ने मां सरयू की आरती किया। मातेश्वरी घाट पर दीप मालाओं उसे सजा दिया मनोहर दृश्य को देखकर नदी के पुल पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ज्यादा लोग नाव पर सवार होकर मां सरयू की भव्य आरती को देख रहे थे। मां सरयू की अनुपम छटा निराली थी। जिस तरह से श्रद्धा भाव से भक्ति से मां की आरती मातेश्वरी भक्तों ने किया जिससे धरा से अंबर तक सरयू नदी की आभा दमकती रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। मातेश्वरी परिवार के स्वयंसेवकों द्वारा लोगों की जगह जगह सहायता की जा रही थी, मां सरयू के तट पर जिस तरह से सफाई की गई थी, ऐसी सफाई कार्तिक पूर्णिमा में भी नहीं होती है, क्योंकि मातेश्वरी भक्तों ने नदी के तट को अपने हाथों से साफ करके स्वच्छता की मिसाल पेश की। दीपमाला से सरयू नदी कोसों दूर तक सजी रही। अश्वमेध यज्ञ में आए सभी देवी तुल्य माता और बहनों द्वारा 101 दीपों का दान किया गया। मां सरयू की आरती और भव्यता देखकर विदेशी मेहमानों ने सरयू को प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें