फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोदय कालेज के अध्यक्ष बने श्रवण

Thu, 17 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
सर्वोदय पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के बाद शपथ लेते विजयी विभिन्न प्रत्याशी। - फोटो : mau
विज्ञापन
कस्बा स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज  के छात्रसंघ के पदाधिकारियों का चुनाव  शांतिपूर्ण माहौल में बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार यादव बीए भाग दो 208 मत पाकर  चुने गए। इन्होंने अपने निकटतम  प्रतिद्वंदी कृष्णकांत यादव बीए भाग एक को 91 मतों से हराया। कालेज प्रशासन  ने चारों विजई प्रत्याशियों को शपथ दिलाने के तुरंत बाद पुलिस की गाड़ी से  उनके घरों को भेजवा दिया।
विज्ञापन



    सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और  संयुक्त मंत्री के पदों के चुनाव में सुबह से ही कालेज परिसर में गहमागहमी रही। छात्र-छात्राएं  वोट देने के बाद आने लगे। प्रशासन द्वारा चुस्त व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ जो अपराह्न दो बजे तक  चला। 676 मतदाताओं में से 535 ने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव लड़ रही  एक मात्र महिला प्रत्याशी मनीषा मौर्य को हार मिली। अध्यक्ष पद के मुकाबले में मैदान में उतरे श्रवण कुमार यादव ने 208 मत पाकर अपने  निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्णकांत यादव को 91 मतों से  हराया। कृष्णकांत को 117 मत मिले थे। फैजुर्रहमान को 111 और मोहम्मद शहान को 98 मत मिले।  उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार बीए भाग दो ने 282 वोट पाकर अपने निकटतम  प्रतिद्वंदी अभय दुबे बीए भाग तीन को 138 मतों से हराया। अभय दुबे को 144 मत मिल सकें। राहुल गुप्ता को 107 वोट पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


महामंत्री पद पर जयनाथ निषाद बीए भाग तीन ने 150 मत पाकर, 12 वोट से विजई हुए। उनके निकटतम  प्रतिद्वंदी दिनेश यादव बीए भाग एक को 138 मत वोट मिला था। एक मात्र महिला प्रत्याशी मनीषा मौर्य बीए भाग दो को 125 वोट मिला।


इसी क्रम में अजय  चौहान बीए भाग दो को 118 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर संदीप कुमार 210 मत पाकर विजई घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सोनू गोंड रहें, सोनू को 195 वोट मिला। इस तरह से संदीप 15 मतों से  जीत हासिल किए। अबु शाकिब को 124 वोट मिला।  विजयी अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, उपाध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री जयनाथ  निषाद और संयुक्त मंत्री संदीप को कॉलेज के प्राचार्य जेपी  राय ने पद और  गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी नवीन  उपाध्याय, रामभवन यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ घोसी रविंद्र सिंह, कोतवाल आरके सिंह के साथ बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें