फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बदले पुलिस कप्तान: सर्वेश कुमार मिश्रा संभालेंगे एसपी की कमान, कमलेश बहादुर का लखनऊ तबादला

Wed, 07 Oct 2026 04:21 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि निवर्तमान एसपी कमलेश बहादुर को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में एसपी लोक शिकायत की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सर्वेश कुमार मिश्रा बने मऊ के नए एसपी - फोटो : Samvad News Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में मऊ समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मऊ के निवर्तमान एसपी कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत के पद पर लखनऊ स्थित डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले, जौनपुर-बस्ती-बलिया और गाजीपुर में भी बदलाव
सर्वेश कुमार मिश्रा इससे पहले 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में सेनानायक के पद पर तैनात थे। अब उन्हें मऊ की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कमलेश बहादुर को डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत की जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला सूची में यशवीर सिंह को बस्ती से हटाकर जौनपुर का नया एसपी बनाया गया है। जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को एसपी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह बलिया के एसपी ओमवीर सिंह को बस्ती का एसपी बनाया गया है, जबकि गाजीपुर के एसपी ईरज राजा अब बलिया के नए पुलिस कप्तान होंगे।
विज्ञापन


विनय कुमार सिंह को जालौन से गाजीपुर का एसपी बनाया गया है। वहीं सूरज कुमार राय को बागपत से हटाकर मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है। पूर्णेंदु सिंह को स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी के पद से हटाकर बागपत का एसपी बनाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

किस अधिकारी को कहां से कहां भेजा गया ?
यशवीर सिंह — एसपी बस्ती → एसपी जौनपुर
कुंवर अनुपम सिंह — एसपी जौनपुर → एसपी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ
ओमवीर सिंह — एसपी बलिया → एसपी बस्ती
ईरज राजा — एसपी गाजीपुर → एसपी बलिया
विनय कुमार सिंह — एसपी जालौन → एसपी गाजीपुर
कुंवर ज्ञानंजय सिंह — एसपी हापुड़ → डीसीपी, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज
कृष्णेश बहादुर — एसपी मऊ → एसपी लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ
सर्वेश कुमार मिश्रा — सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज → एसपी मऊ
सूरज कुमार राय — एसपी बागपत → एसएसपी मुजफ्फरनगर
पुणेंदु सिंह — एसपी/स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी → एसपी बागपत
मधुवन कुमार सिंह — एसपी/एसपी नगर आजमगढ़ → एसपी हापुड़
सुरेश चंद्र रावत — एसपी/अपर एसपी मथुरा → एसपी जालौन।

इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। एक ही तबादला आदेश में कई जिलों की पुलिस कमान बदली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें