फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि विधान से हुआ सरस्वती पूजन

विज्ञापन
बसंत पंचमी सरस्वती पूजा पर नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में मां सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण क? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा जिले में श्रद्घापूर्वक मनाई गई। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग से हवन पूजन कर सामूहिक रूप से सरस्वती पूजा की। उधर, पूजा पंडालों में प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया। जिले के करीब 18 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए गए, जहां प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजा अर्चन की जाएगी। नगर के सिकटिया स्थित सॉई कालेज अॅाफ फार्मेसी में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इंदू प्रकाश फार्मेसी कालेज तथा साई कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश दुबे, सुनील चौधरी, अशजद कमाल, अध्यापकगण अखिलेश सिंह, सतेंद्र यादव आदि शामिल रहे। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में मां सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला, सहादतपुरा, नरईबांध सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाले पूजा पंडालों में सरस्वती पूजन धूमधाम से शुरू किया गया। नगर के आदेडीह स्थित आरबी मेमोरियल स्कूल पर पर्व मनाया गया। मेधावी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। ग्रामीण इलाकों उमापुर, अलीनगर, कोपागंज स्थित चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, बकवल, बेलचौरा और सरवां जैसे गांवों में भी पंडालों में सरस्वती प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गईं। भीटी स्थित तमसा तट पर विसर्जन किया जाएगा। पिपरीडीह : नईबस्ती सहित विभिन्न इलाकों के पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, पलिया, काझा स्थित जगहों पर सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। रतनपुरा: क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा के प्रधानाचार्य विवेकानंद, नेहरू इंटरमीडिएट कालेज रतनपुरा के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को मां सरस्वती के विषय में बताया। मधुबन : क्षेत्र के टेक्नो शेखर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक सतीश पांडेय ने बताया कि वसंत पंचमी हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। घोसी : कस्बा बाजार स्थित पं. ठाकुरदयाल स्मारक पंडित गिरजा शंकर संगीत महाविद्यालयमें वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की गई। विद्यालय के प्रबंधक राजीव चौबे ने मां सरस्वती पूजन के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें