फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी मतदान के बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
अमिला पूर्वी चौक स्थित हनुमान मंदिर पर अमिला ग्राम सभा के ग्रामीण चकबन्दी में धांधली का आरोप लगा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। घोसी तहसील के अमिला गांव से होकर निकली सड़क का गलत नक्शा चकबंदी विभाग के अधिकारियों द्वारा बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी है। साथ ही खनिगह गांव के बाहर मतदान के बहिष्कार का बोर्ड लगा दिया। अमिला गांव के लगभग पांच सौ किसानों का कहना था कि उनके चक गलत बना दिए गए हैं। नक्शा सुधरवाने के लिए चकबंदी विभाग से लेकर जिलाधिकारी और चकबंदी आयुक्त तक गुहार लगाई गई। लेकिन चकों को दुरुस्त नहीं किया गया। इससे ग्राम पंचायत 18 पुरवों के किसानों के चक प्रभावित हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समस्या का समाधान करते हुए गलत नक्शा दुरस्त नहीं किया गया तो मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। लगभग पांच सौ मतदाता वोट करने नहीं जाएंगे। नाराज किसानों का कहना था कि ग्राम पंचायत निवासी महातम राय , अशोक राय,श्यामपति राय, अजय कुमार राय आदि किसानों के खेतों का नक्शा गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गलत बना दिया गया। अधिकारियों ने चकबंदी कर्मचारियों से रिपोर्ट मांगी तो गलत रिपोर्ट दे दी गई। शिकायत पर चकबंदी आयुक्त ने तीन महीने में प्रकरण निपटाने का आदेश उप संचालक चकबंदी को दिया। लेकिन 2013 से लेकर अब तक आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया। प्रदर्शन करने वालों में डा. अशोक राय, कैलाश प्रजापति, पलटन सिंह, राकेश सिंह, गरीब सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें