फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संतोषी तिवारी अध्यक्ष तो उषा यादव बनी जिला मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के भुजौटी स्थित राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ पर रविवार को आशा वर्कर्स यूनियन का एक दिवसीय जिला सम्मेलन हुआ। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए संतोषी तिवारी को अध्यक्ष और उषा यादव को जिला मंत्री चुना गया। सम्मेलन का उद्घाटन रीमा देवी ने राहुल सांकृत्यायन के गीत - एक ही उदरवा से दोनों का जन्मवा... से किया। इसके बाद मुख्य अतिथि साहित्यकार जयप्रकाश धूमकेतु ने कहा कि आशा वर्कर्स के संघर्ष से हम सभी लोग अपने को जोड़ रहे हैं। निर्वाचित अध्यक्ष संतोषी तिवारी ने कहा कि आशा बहनों की एकता के बल पर समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करेंगे। एकता ही हमारी ताकत है। अंत में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ और संतोष तिवारी को अध्यक्ष, मीरा श्रीवास्तव, उमा देवी को उपाध्यक्ष तथा उषा यादव को मंत्री और मीना देवी को सहायक मंत्री चुना गया। सम्मेलन का संचालन शिव मूरत गुप्ता ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से उमा, चंद्रावती, मीना, संजू , कमला, रीता, रीना, उषा यादव, अनीता यादव,रेनू ,रंभा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें