फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 4 केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं आज से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने की चल रही तैयारी बुधवार को पूरी हो गई। विभाग की तरफ से चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं वायस रिकाॅर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का चक्रमण कर परीक्षा पर नजर रखेंगे। परीक्षा में 941 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा की तर्ज पर ही संस्कृत बोर्ड परीक्षा वायस रिकाॅर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। श्री दुर्गा जी संस्कृत विद्यालय में 222, श्री बाबा नागेश्वर आदर्श उमा संस्कृत विद्यालय सोनाडीह मेें 155, ज्ञानोदय संस्कृत उमा विद्यालय कमलसागर में 395, विंध्याचल संस्कृत महाविद्यालय धवरियासाथ में 169 सहित चार परीक्षा केंद्रों पर 941 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत वाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। जिलास्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की मानीटरिंग की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें