मऊ। नगर के दो निजी अस्पतालों में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अब सभी निजी अस्पतालों में सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए टीम गठित की जा रही है, जिससे हर अस्पताल में सैंपलिंग हो सके। गत मंगलवार को आई रिपोर्ट में नगर के चांदमारी स्थित एक बड़े निजी अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद अस्पताल को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया।
बुधवार को सैंपलिंग टीम ने अस्पताल से 107 लोगों की सैंपल लेकर जांच को भेजा। इससे पहले नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में 20 जून को उसके कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील कर दिया था। बताते चले कि तीनों मरीजों की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के चलते हुई। जहां दोनों अस्पतालों से स्वास्थ्य विभाग ने चिहिन्त कर्मचारियों का सैंपल लिया था। उधर एहतियातन सैंपलिंग में पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी निजी अस्पतालों में सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग द्वारा अलग से टीम गठित की जा रही है।