फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दूधियों से नमूना लेने की हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को मिलावटी दूध को लेकर छापा अभियान चलाया। टीम ने नगर क्षेत्र के तीन जगहों से पांच दूधियों से दूध का नमूना लेकर उसे जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजने की कार्रवाई की।नगर क्षेत्र में इस कार्रवाई से दूधियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ढेकुलिया घाट मोड़ पर अभियान चलाया। यहां से टीम ने सुरेंद्र राजभर, सुनिल यादव, श्रीनरायण से भैंस का दूध का नमूना लेने की कार्रवाई की गई।इसीक्रम में टीम ने निजामुद्दीनपुरा से रामकेवल यादव तथा बढुआगोदाम में ब्रहमदेव यादव के यहां से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेजने की कार्रवाई की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि मिलावट दूध को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, पंकज यादव, रामानंद, जयहिंद राम मौजूद रहे।
मिलावटी पनीर की शिकायत पर लिया नमूना
मऊ। नगर के आजमगढ़ मोड़ स्थित सब्जी मंडी में मिलावटी पनीर की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान के नेेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की।टीम ने सब्जी मंडी में पनीर बेच रहे राकेश पुत्र गुुलाब तथा अजीत मोदनवाल के यहां से पनीर का नमूना लेने की कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित आदि मौजूद रहे।इसीक्रम में नगर पानिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश, नरेंद्र कुमार ने दो दुकानदारों से दो किलो अमानक पॉलीथिन मिलने पर 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें