फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दूधियों से लिए नमूने, जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को दूधियों से दूध के नमूने लिए। नगर के अलग-अलग स्थानों से लिए गए इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। टीम ने आजमगढ़ रोड दोहरीघाट, मिर्जा जमालपुर घोसी, रणवीरपुर सरवां, मुंशीपुरा, मिर्जाहादीपुरा में दूधियों से दूध के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि सभी नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामानंद, बिंदु पांडेय, दिनेश कुमार राय, पंकज कुमार यादव, सत्यराम यादव, जयहिंद राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें