फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति को जागरूक करेगा जनपहल रेडियो प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंध समिति के कार्यों व दायित्वों को लेकर जनसमुदाय को जागरूक करने के लिए शासन ने जन-पहल रेडियो कार्यक्रम की कवायद शुरु की है। कार्यक्रम 13 फरवरी 2023 तक प्रत्येक सोमवार तथा बुधवार को आकाशवाणी के विभिन्न चैनलों से प्रसारित होगा। इसके कुल 52 एपिसोड होंगे। बीएसए ने जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है। जिले में 1208 परिषदीय, 94 सहायता प्राप्त, 56 समाज कल्याण से संबद्ध विद्यालयों में 1.80 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। बच्चों के कल्याण के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया है। पदाधिकारियों को जागरुक करने के लिए शासन ने जन-पहल रेडियो कार्यक्रम की कवायद शुरु की है। आकाशवाणी में सुबह 10.45 से 11 बजे, विविध भारती चैनल में सुबह 10.45 से 11 बजे और एफएम चैनल में 9:45 बजे तक निर्धारित एपिसोड्स प्रसारित किए जाएंगे। प्रसारण के दिन संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों, शिक्षकगण, विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता एवं स्थानीय परिवारों के सदस्यों को तिथि एवं समय की जानकारी दी जाएगी। वहीं बीएसए, बीईओ व जिला समन्वयक जनपहल रेडियो कार्यक्रम के प्रसारण के समय किसी विद्यालय में उपस्थित होकर कार्यक्रम की रिपोर्ट देंगे। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के समस्त प्रधानाध्यापकों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा जिला समन्वयक को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें