फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एहतियातन लिया गया सैंपल, निकल आए दो पॉजीटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों को इलाज करने वाले संस्थान के कर्मचारी भी बच नहीं पा रहे हैं। हालात यह है कि इस माह के 11 दिन के भीतर दूसरे निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद अस्पताल को सील किया गया। इससे पहले बीते 19 जून को भी नगर के एक अस्पताल को सील किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को आई रिपोर्ट में चांदमारी इमलिया स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्य कर्मी तथा एक वार्डब्याय कोरोना संक्रमित होना मिले। बताते चले कि बीते 19 जून को गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत स्वीपर के पॉजीटिव मिलने पर अस्पताल को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। साथ ही एहतियात के तौर पर नगर के दूसरे अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ डॉक्टर और स्टॉफ का सैंपलिंग कराया। इसके तहत ही निजी अस्पताल में 110 लोगों का सैंपल लिया गया था। जिसमें मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो स्टॉफ कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। प्रशासन ने अस्पताल को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें