फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीडीए जनपंचायत में जुटे सपाई सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन विधानसभा क्षेत्र के अमिला नगर पंचायत स्थित एक मैरेज हॉल में मंगलवार को सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और पीडीए के मुद्दों को लेकर पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारतीय का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। जनपंचायत को संबोधित करते हुए मिठाईलाल भारतीय ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार और सम्मान की गारंटी है। इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। पीडीए की ताकत सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूती देने में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपंचायत का उद्देश्य पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं और अधिकारों पर संवाद करना है। सामाजिक न्याय तभी मजबूत होगा, जब समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिलेगा। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोगों के बीच जाकर संवाद करने का आह्वान किया। साथ ही इन मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव त्रिलोकी प्रसाद, रामप्यारे यादव, पूर्व चेयरमैन अजय गुप्त, बृजेश राय, अखिलेश कनौजिया, अब्दुल कादिर, संजय सिंह पटेल, सुभाष सोनकर सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें