फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर के शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
नगर के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर पर छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में मृत जवानों को श्रद्घांजलि ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों की याद में हिंदू युवा वाहिनी की की ओर से दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में सभा का आयोजन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों को नमन किया।
विज्ञापन

जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। केन्द्र सरकार पर पूरे देश को विश्वास है। छिप कर कायरों की तरह हमला करने वाले नक्सली हमारे देश के जवानों का मनोबल तोड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें पता नही है ये भारत माता के वीर सपूत हैं जो अपनी मातृभूमि के लिए प्राण देने व प्राण लेने की क्षमता रखते हैं। नगर अध्यक्ष शशिकांत कुशवाहा ने कहा कि ये वीरों की धरती है। भारत की पहचान ही वीरता के नाम से होती है। शहीद हुए सभी जवानों को हम सब नमन करते हैं। इस अवसर पर डॉ. मिथलेश चौरसिया, मुस्कान पाण्डेय, दिलीप वर्मा, गुलशन चौहान, श्याम भारद्वाज, भूपन सिंह, विजय सिंह उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 शहीद जवानों को सोमवार को डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में सैकड़ों युवाओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। सामाजिक कार्यकर्ता राजविजय यादव ने कहा कि शहीद जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। आज देश की सीमाओं पर देश की रक्षा करते हुए जवान शहीद हो रहे हैं। देश उनकी बहादुरी और शहादत को सदैव याद रखेगा। नौजवानों ने संकल्प लिया कि हम नौजवान अपने आसपास आम जनमानस के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे ।शोषित वर्ग के साथ खड़े होने का काम करेंगे, जिन परिवारों ने अपना बेटा खोया है उनके साथ पूरा देश खड़ा है। शहीद हरेंद्र यादव जो मणिपुर में शहीद हुए थे, उनके पुत्र बलवंत यादव सेना में भर्ती होने के लिए स्टेडियम में लगातार मेहनत कर रहे हैं। बलवंत ने कहा कि हमें गर्व है अपने पिता पर कि उन्होंने देश के लिए अपनी शहादत दे दी। हमें इस बात के बाद का फख्र है कि देश की रक्षा में हमारे पिता ने अपना बलिदान दिया है और हम भी आगे सेना में जाकर के देश की रक्षा करेंगे। इस मौके पर राहुल कुमार गौड़ ,साधु यादव, अरुण दीपक, पंकज, मनीष, अंकित प्रसाद, दुर्गा, प्रशांत ,राज कुमार राजभर, सोनू गुप्ता, हरिंदर राजभर ,मनीष भारद्वाज, रामानंद राजभर, आशीष राजभर सहित सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें