फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के मंचन से प्रभु यीशु को किया नमन

विज्ञापन
नगर के फातिमा अस्पताल में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभा के दौरान निकाले गए जुलूस में शामिल लोग।सं? - फोटो : MAU
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में ईसाई समुदाय ने जुलूस निकाला। उन्होंने प्रभु यीशु के सूली पर चढायें जाने की घटना को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके बाद अमरवाणी चर्च में विश्व शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गया। चर्च किसने कंधे पर लाद दिया, सलीब भारी काठ, यीशु तुमने मेरी राह सजायी, मेरा प्यारा यीशु, तेरे बलिदान को हम न भूला पाएंगे इन प्रार्थना गीतों के साथ यीशु की आराधना की। उपवास रखा और यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना भी की गई। अमरवाणी चर्च के फादर क्रिस्तु राज ने बताया कि गुड फ्राइडे पर यीशु के दु:ख भोग व मरण का पाठ कर शोक जताते हैं। कोई दुखी न हो, सब तरह के दु:खों व उसके कारण का निवारण हो और मनुष्य में एकता, प्यार व भाईचारा बना रहे, इसकी यीशु से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि मसीह का बलिदान मनुष्य मात्र के प्रेम व न्याय के लिए सतत संघर्ष की कहानी है। रविवार को यीशु के जी उठने की खुशी में ईस्टर संडे का पर्व मनाया जाएगा। फादर जुलियन ने प्रभु ईसा मसीह के त्याग और बलिदान के बारे में बताया। इस दौरान सिस्टर सिंथिया पाषाण, संजय सहित तमाम मसीही शामिल रहे।

नगर के फातिमा अस्पताल में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभा के दौरान निकाले गए जुलूस में शामिल लोग।सं?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें