फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद अब प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। हालांकि अभी इसकी तिथि जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में होंगी। जिले में हाईस्कूल में 43,697 तथा इंटरमीडिएट में 35215 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। संक्रमण के कारण पिछले साल प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो पाईं थीं। बगैर परीक्षा के ही परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण कर दिया गया था। इस बार परीक्षा को आफलाइन कराने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है लेकिन अभी तारीख तय नहीं की है। इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय खेल व शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य कराएंगे। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग प्रधानाचार्य सुरक्षित रखेंगे और परिषद के मांगने पर क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराएं। स्कूल प्रशासन विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा अपडेट करने में जुटे रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के मद्देनजर सभी माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगशालाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दे दिया गया है। निरीक्षण में कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें