अपने बच्चों अभिषेक और आदित्य के साथ डा.रीमा यादव।मदर्स डे के लिए फोटो
- फोटो : MAU
मऊ। मदर्स डे यानी मां का दिन, लेकिन इस दिन ऐसी कई मां होंगी, जो कि यह विशेष दिन अपने बच्चों के साथ नहीं मना पाएंगी। दरअसल यह मां कोरोना वॉरियर्स है जो कि इस वक्त लोगों को कोरोना की महामारी से बचाने में जुटी हैं। उधर अपने मां के इस कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करते हुए बच्चे भी अपनी मां को दुनिया की बेस्ट मां की संज्ञा दे रहे हैं।
डॉ. रीमा यादव महिला जिला अस्पताल में गायनिक के पद पर तैनात हैं। उनके दो बेटे अभिषेक (14) तथा आदित्य (10) ने कहा कि वह हर साल मदर्स डे को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन इस साल कोरोना के चलते मदर्स डे परिवार के साथ नहीं मना पाएंगे। वहीं, उनकी मां की ड्यूटी भी चल रही है, लेकिन जब उनकी मां अपनी ड्यूटी पूरा कर घर लौटेंगी तो वो अपने मां की शानदार तरीके से स्वागत कर उन्हें मदर्स डे की बधाई देंगे। वहीं नगर के छोटी महरनिया पीएचसी पर तैनात स्टॉफ नर्स सोनूरानी राय का बड़ा बेटा अभय कुमार राय (18) तथा 12 वर्षीय बेटी दिव्यांशी ने कहा कि मदर्स डे मां के प्रति प्यार भावना का समर्पित करना वाला विशेष दिन है। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के इस विषम परिस्थिति में हम इसे हर साल की भांति कही बाहर जाकर मदर्स डे नहीं मना पाएंगे। लेकिन अपनी मां को देशहित में कर रहे कार्य को लेकर दोगुने उत्साह से मां को मदर्स डे पर अपना प्यार देंगे। जिले के हमीरपुर निवासी दिनेेश राजपुत पुत्र स्व. रमेशचंद्र राजपूत वर्तमान में जिले के परदहा ब्लाक के आईसीडीएस विभाग के सीडीपीओ है। उनकी माता जानकी देवी ने बताया कि उनका बेटा हर साल मदर्स डे पर उन्हें कुछ न कुछ गिफ्ट देता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते वह नहीं आ पाएगा। बोली कि लोगों के मुंह से उसके बेटे के लिए कोरोना वॉरीयर्स सुनना ही उनके लिए गर्व की बात है।
अपने बच्चों अभय और दिव्यांशी के साथ स्टाफ नर्स सोनू रानी राय। मदर्स डे के लिए फोटो- फोटो : MAU
अपनी माँ जानकी देवी के साथ परदहां ब्लाक के सीडीपीओ दिनेश सिंह राजपूत।मदर्स डे के लिए फोटो- फोटो : MAU