फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारियों का डीएम ने वेतन रोकने का निर्देश दिया है। कारण यह अधिकारी शुक्रवार को आयुष्मान योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डेन कार्ड की समीक्षा बैठक में गैरहाजिर थे। वेतन रुकने वालों में रानीपुर तथा कोपागंज के बीसीपीएम (ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक) तथा बड़राव के बीपीएम (ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी) शामिल हैं। बैठक में सितंबर माह में गोल्डन कार्ड बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान की स्थिति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रदर्शन पर जुड़े समस्त कार्मिकों को डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए इनकी कार्य उपलब्धता की प्रतिशतता के आधार पर ही वेतन जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने जनपद में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले तीन ब्लाकों के कार्मिकों को नोटिस देने का निर्देश भी दिया। जनपद में कार्यरत कुल आशाओं की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने डी.पी.एम. को आशाओं को प्रशिक्षित कर इस कार्य में अधिक से अधिक योगदान करवाने के साथ ही जनपद में गोल्डन कार्ड बनने की समस्त स्थिति पर प्रतिदिन मानिटरिंग करते हुए इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, रविंद्र नाथ, संतोष सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें