फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: परिषदीय विद्यालयाें के 14 शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने अलग-अलग तिथियों में प्रेरणा पोर्टल एप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। छह ब्लाक क्षेत्रों के 14 शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों में तैनात 14 लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, अनुदेशकों तथा शिक्षामित्रों पर नजर रखने के लिए शासन की तरफ से जनपदस्तरीय, ब्लाकस्तरीय टास्क फोस गठित की गई है। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयकों द्वारा औचक प्रेरणा पोर्टल एप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।
इसके क्रम मेें गत दो अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी घोसी बलिराम के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौराडोरीपुर में तैनात अनुदेशक गनेश यादव गायब मिले। इसी क्रम में दो अगस्त को जिला समन्वयक एमआईएस अवधेश कुमार सिंह के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबादगोहना प्रथम में तैनात शिक्षामित्र राहुल कुमार गुप्ता गायब मिले।
विज्ञापन

तीन अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुरमंडाव सुनील कुमार सिंह के निरीक्षण में चक्कीमूसाडोही में तैनात सहायक अध्यापक अमरनाथ गायब मिले। तीन अगस्त के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय तारनपुर में तैनात शिक्षामित्र जितेंद्र कुमार चौहान अनुपस्थित मिले। इसी क्रम में तीन अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी बड़रांव श्यामसुंदर पटेल के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटिहारी में तैनात अनुदेशक वेदप्रकाश गायब मिले।
चार अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी घोसी बलिराम के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय अकोल्ही मेें तैनात अनुदेशक रीना यादव गायब मिली। तीन अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी फतहपुर मंडाव सुनील कुमार सिंह के निरीक्षण में चक्कीमूसाडोही में तैनात सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। चार अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी बड़रांव श्यामसुंदर पटेल के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरधौली में तैनात अनुदेशक आशुतोष यादव गायब मिले।
चार अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी घोसी बलिराम के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय अकोल्ही में तैनात अनुदेशक अरविंद यादव गायब मिले। चार अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह के निरीक्षण में चक्कीमूसाडोही मेें तैनात सहायक अध्यापक अरविंद सिंह यादव अनुपस्थित मिले। चार अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी घोसी बलिराम के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय रघौली में तैनात शिक्षामित्र प्रियंका रंजन अनुपस्थित मिली।
बीएसए ने लापरवाह अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इस बाबत बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि छह ब्लाक क्षेत्र के 14 लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें