फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार के पास शनिवार की सुबह बेकाबू ऑटो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मृतक मजदूरी का काम करता था। घटना के समय वह मजदूरी करने के लिए बलिया जिले के बेल्थरारोड की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

रामपुर थाना के ढढवल पटराव निवासी नंदु राजभर (35) पुत्र सिंघासन राजभर मजदूरी का काम करता था। शनिवार की सुबह वह काम के सिलसिले में ही बलिया जिले के बेल्थरारोड तहसील के अखोप गांव में जा रहा था। इस बीच उधर ही जा रहे बाइक चालक से लिफ्ट मांगकर नंदू बैठ गया। बाइक चालक अभी मर्यादपुर बाजार के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे बाइक चालक के साथ नंदू घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान नंदू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना से मृतक की पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें