मुहम्मदाबाद गोहना। जिले में आई रिपोर्ट में मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के सैदपुर मुहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक पॉजीटिव मिला। कोरोना संक्रमित युवक दवा व्यापारी है। उसकी मुहल्ले में मेन रोड पर मेडिकल की दुकान है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजीटिव दवा व्यापारी को कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती कराने के साथ उसके संपर्क में रहने वाले चार लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
नगर पंचायत के सैदपुर मुहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक दवा व्यापारी है। दवा व्यापारी का वाराणसी में आवाजाही बनी रहती है। बीते दिन भी उसके वाराणसी जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 25 जून को युवक ने खुद मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर सैंपल दिया था। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को कोविड अस्पताल परदहां में भेज दिया। जबकि उसके परिवार के छह सदस्यों में चार को बरामदपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद सैदपुर मुहल्ले को हॉटस्पॉट बनाने की कवायद शुरू कर दी गई थी।
दवा लेने वाले ग्राहकों की सूची बना रहा विभाग
कोरोना पॉजीटिव युवक की मुहल्ले के मेन सड़क पर मेडिकल की दुकान है। जहां बारी-बारी से वो और उसका पिता बैठते है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग युवक के ट्रैवल हिस्ट्री, उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के साथ दुकान से दवाईयां लेने वाले लोगों को चिहिन्त करने में जुटा है।