फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई साईं शोभायात्रा

Mon, 17 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
सहादतपुरा में साईं पालकी उत्सव में निकाले गए शोभायात्रा में साईं पालकी लेकर चलतीं समिति की सदस्य।
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर में मौजूद साईं मंदिर से साईं परिवार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय साईं पालकी उत्सव के पहले दिन शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां कलश लेकर शामिल रहीं। इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालु झूमते नाचते रहे। साथ ही पूरा शहर साईं मय हो गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर में मौजूद साईं मंदिर से निकली। जो नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा, सहादतपुरा, रोडवेज, डीसीएसके मोड़, निजामुद्दीनपुरा, बाईपास रोड नेशनल हाइवे होकर मंदिर के पास पहुंचा। शोभायात्रा में साईं परिवार की सदस्यांए साईं पालकी लेकर चल रही थीं। जबकि महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल थीं। इसके साथ साथ रथ पर साईं महराज की शोभयात्रा के साथ राधा-कृष्ण, भगवान भोलेनाथ और मयूर की झांकी भी शामिल रही। रास्ते भर महिलाएं युवतियां और श्रद्घालु डीजे की धुन पर झूमते रहे। इस दौरान पूरा शहर साईं मय हो गया। करीब चार घंटे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुरजने के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर में पहुंची।जहां पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान ममता जायसवाल, माया चौरसिया, ममता सक्सेना, पूनम गोस्वामी, पुष्पा जायसवाल, पूनम, बिंदु सिंह, निधि आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें