डीसी ग्लोबल एकेडमी कप 2026 के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच बनने के बाद रुद्रां
क्रिकेट जगत में जनपद की होनहार प्रतिभा रुद्रांश सोमवंशी ने सोमवार को आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल द्वारा आयोजित डीसी ग्लोबल एकेडमी कप 2026 के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर का खिताब अपने नाम किया।
दिल्ली कैपिटल की टीम द स्पोर्ट स्कूल की ओर से बतौर कप्तान उन्होंने 32 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली। द स्पोर्ट स्कूल व द कांसिएंट स्पोर्ट टीम के बीच हुए मुकाबले में द स्पोर्ट स्कूल की ओर से ओपनर के रूप में कप्तानी पारी खेलते हुए रुद्रांश के शानदार प्रदर्शन से टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 174 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी द कांसिएंट स्पोर्ट टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। रुद्रांश के प्रदर्शन से जिला क्रिकेट संघ, लायंस क्लब, केवीए मानवाधिकार फाउंडेशन, कोशिश संस्था सहित लोगों ने उन्हें बधाई दी।