कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली विशुनपुर में राशन न मिलने पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : MAU
कोपागंज। ब्लाक के देवकली विशुनपुर गांव में बुधवार को महिलाओं ने पात्रता सूची में होने के बाद भी कोटेदार के खाद्यान्न न देने पर हंगामा करते हुए विरोध जताया। सकारात्मक बात यह रही है कि ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेताया कि कोटेदार का निलंबन और समस्या का समाधान नहीं होने पर वह आंदोलन करेंगे। देवकली विशुनपुर गांव के 20 से ज्यादा महिलाएं और ग्रामीण सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत भवन पहुंचे और कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि पात्रता सूची में नाम होने तथा सत्यापन के बाद भी कोटेदार अंत्योदय तथा बीपीएल के पात्रों को राशन नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने एक घंटे तक नारेबाजी करते कोटेदार का निलंबन करने की मांग उठाई। चेताया कि मांग पूरी न होने पर ग्रामीण सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। ध्यान देने वाली बात रही कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भी ग्रामीण एक दूसरे से एक मीटर से ज्यादा दूरी बनाकर विरोध जताते रहे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रामवती देवी, राधिका देवी, विद्यावती, शशिकला, विमला देवी, आशा देवी, सुधा, पूनम, गीता, मालती, अमलावती सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।