फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संदिग्ध आईसोलेट, 28 का सेंपल भेजा

विज्ञापन
घोसी स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर में 34 लोगो को स्वास्थ्य प्रमा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दूसरे राज्य से चलकर रानीपुर ब्लाक क्षेत्र में पहुंचे तीन लोगों की तबियत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें मंगलवार की देर शाम जिला अस्पताल लाकर आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया। जबकि बुधवार को अलग-अलग स्थानों से 28 लोगों के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। उधर, घोसी नगर पंचायत क्षेत्र में क्वारंटीन किए गए 34 लोगों को समय सीमा पूरा होने पर घर भेजा गया। पश्चिम बंगाल राज्य के वर्धमान जिले से लौटे तीन व्यक्ति सोमवार को रानीपुर ब्लाक स्थित अपने गांव पहुंचे थे। मंगलवार की देर शाम तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका जांच करने के बाद उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच शुरू कर दिया। इस बीच इन तीनों के साथ जिले के विभिन्न जगहों से बुधवार को 28 संदिग्ध लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। बुधवार तक जिले में 213 सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है, जिसमें मंगलवार की शाम तक 134 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें सभी निगेटिव पाए गए हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ.सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 28 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें अब तक आई 134 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। मालूम हो कि 17 मार्च से लेकर अब तक आईसोलेशन वार्ड में 13 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। इनमें 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज करते हुए होम क्वारंटीन कर दिया गया था। उधर, घोसी नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में क्वारंटीन किए गए 47 लोगों में 34 लोगों का क्वारंटीन समय सीमा पूरा होने पर मंगलवार को उन्हें छोड़ने के साथ सभी को घर पहुंचा दिया गया। इससे पहले इन सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल टीम द्वारा किया गया, साथ ही उन्हें स्वास्थ्य प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि 34 लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी थी। लिहाजा उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर भेज दिया गया है। बाकी का समय पूर्ण होते ही उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण कर घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें