फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने शस्त्र पूजन कर मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
आरएसएस के कार्यक्रम में संबोधित करते हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजा त्रिपाठी - फोटो : mau
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से नगर के जीवन राम इंटर कॉलेज के छात्रावास के प्रांगण में विजयादशमी के पर्व को स्थापना दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि हिंदू को अपने सम्मान और संस्कृति की रक्षा के लिए शस्त्र धारण करना चाहिए। जब-जब हिंदुओं ने शस्त्र का त्याग किया है तब तब मुस्लिम आक्रांताओं ने हिंदू संस्कृति पर कुठाराघात किया है।

विजयादशमी का मतलब बुराई पर अच्छाई की विजय है। उन्होंने बताया कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए 1925 में विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की गई थी। वर्तमान में देश में संघ की चार हजार से ज्यादा शाखाएं चल रही हैं। विदेशों में भी संघ का कार्य फैल रहा है। इस दौरान भारी संख्या में आरएसएस के सदस्य, पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें