घोसी। कोतवाली के नदवासराय गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत के बाद जमीन के नाम पर 9.40 लाख रुपये हड़पने का पुलिस ने केस दर्ज किया है। नदवासराय निवासी दीपक वर्मा ने बताया कि गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी श्रवण चौहान से उसकी जमीन खरीदने की बात हुई थी। श्रवण ने जमीन की पूरी कीमत पहले मिल जाने के बाद जमीन रजिस्ट्री करने को कहा। बीते 25 जून को आरटीजीएस से सात लाख रुपये और अगले दिन दो लाख 40 हजार रुपये खाते में भेज दिया। पूरा पैसा मिल जाने के बाद से ही वो जमीन देने से मना कर रहा है।