घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल ने पेराई सत्र 21-22 में किसानों से खरीदे गए सम्पूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान करने के साथ बकाया आठ करोड़ 54 लाख रुपये किसानों के बैंक खातों में बृहस्पतिवार को भेज दिए। मिल ने 20 फरवरी तक किसानों से 12 लाख 73 हजार कुंतल गन्ना खरीद कर पेराई की थी। जिसका कुल मूल्य 43 करोड़ 33 लाख 61 हजार रुपये किसानों को देना था। जिसमें बाकी रह गए आठ करोड़ 45 लाख रुपये भी दे दिए गए। प्रधान प्रबन्धक सुनील दत्त यादव ने बताया कि बकाया धनराशि गन्ना किसानों के खातों में डाल दिए गए हैं। उन्होंने किसानों को अवगत कराया कि जिनके बैंक खाता नम्बर चीनी मिल या समिति के कम्प्यूटर में दर्ज नही है। वे जल्द से जल्द अपने खाता नम्बर को दे दें। कहा है कि जिन किसानों को गन्ना बीज की आवश्यकता है वे चीनी मिल, गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर प्राप्त कर सकते हैं।