फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन न रूके,समस्त पेंशनरों का आधार लिंक कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कार्यों ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी पेंशनरों का आधार लिंक करा दिया जाए। ताकि उन्हें पेंशन मिलने मेें दिक्कतों को सामना न करना पड़े। डीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी ली। समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि 10 जून 2022 को 170 जोड़ों का विवाह कराया गया। उनके खातों में 35000 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में भेजे गए। अभ्युदय योजना के तहत डीसीएसके पीजी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी में बताया कि अब तक 50 प्रतिशत दिव्यांगजनों की पेंशन हेतु उन्हें आधार से लिंक कराया जा चुका है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेला एप अर्थात मदरसा ई लर्निंग एप लागू किया गया है। 31 को कलेक्ट्रेट सभागार में मदरसों के दो शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग दी जाएगी। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन एवं उनके आयुष्मान कार्ड बनने की स्थिति अत्यंत खराब होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी उमाशंकर वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं श्रम विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें