फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News : मुख्तार अंसारी के शूटर पर ढाई लाख का इनाम घोषित, कुख्यात फरार अपराधी का नाम अनुज कनौजिया

Thu, 27 Mar 2025 10:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मुख्तार अंसारी के शूटर रहे फरार आरोपी अनुज कनौजिया पर पुलिस ने ढाई लाख का इनाम घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को इसकी तलाश है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी का शूटर और कुख्यात फरार अपराधी अनुज कनौजिया परगुरुवार को इनाम की राशि ढाई गुणी हो गई।अब यह  घोषित राशि ढाई लाख रुपए हो गई है, इससे पहले यह इनाम की राशि एक लाख रुपए थी।पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से फरारअनुज कनौजिया की इनाम राशि बढ़ा दी गई है।इसके तहत इस राशि को गुरुवार से अब ढाई लाख कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया कि फरार आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर है।उस पर जिले के अलग अलग थाने पर गंभीर धाराओं में लगभग 23 मुकदमे दर्ज हैं।बताते चलें कि फरार आरोपी  चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का निवासी है।

अनुज कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर  मऊ के अलावा गाजीपुर जिले में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर गौर करें तो अनुज पर मऊ जिले के कोतवाली थाने में सर्वाधिक छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला थाने में दो व चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। तीन मुकदमे गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में भी दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थाने में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें