फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ-जीआरपी अलर्ट मोड में आ गई है। बृहस्पतिवार को मऊ जंक्शन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों तक में चेकिंग की गई। आरपीएफ प्रभारी अजय सिंह तथा जीआरपी एसओ दीपक चौधरी के नेतृत्व में संयुक्त फोर्स ने रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्म पर गश्त करते हुए यात्रियों और सामान की तलाशी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर आने जाने वाली ट्रेनों में भी सामान, संदिग्ध यात्रियों आदि की चेकिंग की। हालांकि चेकिंग के दौरान कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि स्टेशन के सभी द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई, तो मुख्य द्वार पर से ही प्रवेश दिया जा रहा है। बताया कि अभियान के दौरान कुलियों के साथ यात्रियों को जागरूक किया गया कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तत्काल सूचना दें। ट्रेनों में सामान बेचने वाले वेंडरों को भी निगाह रखने को कहा गया है। बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें