घोसी में निर्माणाधीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार
- फोटो : MAU
मऊ/घोसी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को घोसी तहसील में निर्माणाधीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय पॉलिटेक्निक करा निरीक्षण किया। निरीक्षण में जांच के दौरान उन्होंने वहां निर्माण के लिए प्रयोग में लाई जा ईटों की गुणवत्ता ठीक न पाए जाने पर उसे सीज करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरूण कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर रखे ईटों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर इसे तत्काल सीज करने एवं इसकी गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश तहसीलदार को दिया। इसीक्रम में बिजली के उपकरणों एवं वायरिंग में प्रयुक्त तार मानक के अनुरूप न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अग्निशमन उपकरणों एवं लैब रूम में लगाए गए कोटा स्टोन की जांच के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर रखी गई खराब किस्म की ईंटों को जिलाधिकारी ने तत्काल हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यू0डी0, कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंता एवं तहसीलदार घोसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।