नगर के करीमुद्दीनपुर स्थित मदरसा शमसुल ओलूम के समीप रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें आपसी भाईचारगी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा नेता सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारगी व अपनत्व का प्रतीक है। इसे सभी लोगों को मिलकर मनाना चाहिए। कहा कि ईद पर हर वर्ग के लोगों को खुशियां बांटनी चाहिए। तभी भाईचारा बढ़ेगा। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इफ्तार के माध्यम से जो अपनत्व पनपता है। इस दौरान शकील आजम, शमसुद्दीन, मुमताज अहमद, मुहम्मद फारुक, इरशाद सेठ, रिजवान अहमद, मनोज शर्मा आदि शामिल थे।