नगर क्षेत्र में विधान सभा के चुनाव के मद्देनजर निकाला गया रुट मार्च।
विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सतर्क जिला और पुलिस प्रशासन हर हथकंडा अपना रहा था। इसक्रम में गुरुवार को पुलिस के रंगरूट जिला मुख्यालय पर मिर्जाहादी का पुरा से लेकर आजमगढ़ मोड़ तक रूट मार्च किया। रूट का मुख्य उद्देश्य लोगों के लिए निडर होकर मतदान करना था। संदेश दिया गया कि बिना किसी संकोच और भय के अपने पंसदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। मतदान के दिन सबसे पहला का काम मतदान करने का होना चाहिए।
गुरुवार को दो बजे के करीब मिर्जाहादी का पुरा से शुरू हुआ, इस दौरान रंगरूट शहर के औरंगाबाद, चौक और सिंधी कालोनी होते हुए आजमगढ़ मोड़ पर पहुंचे। यहां पर थोड़ी देर रूकने के बाद रंगरूट वापस पुलिस लाइन वापस लौट गए। पुलिस के इस रूट मार्च से गड़बड़ी फैलाने वालों के साथ-साथ अराकतत्वों में भय व्याप्त हुआ। सीओ नगर, कोतवाली प्रभारी सहित चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।